दिल्ली में बनेगी 6 लेन की टनल, ₹7,000 करोड़ की परियोजना को मिली मंज़ूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को वसंत कुंज स्थित नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने वाली 6 लेन रोड टनल के निर्माण को मंज़ूरी दे दी। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "8 किलोमीटर लंबी यह टनल दिल्ली के लिए बड़ा वरदान साबित होगी।" परियोजना पर ₹6,970 करोड़ खर्च होंगे।