दिल्ली में बन रहा है देश के सबसे बड़े कांवड़ कैंप में से एक, रह सकते हैं 20000 लोग
दिल्ली की मंत्री व 'आप' नेता आतिशी ने बताया है कि कश्मीरी गेट (दिल्ली) स्थित अग्रसेन पार्क में देश के सबसे बड़े कांवड़ शिविरों में से एक बनाया जा रहा है। बकौल आतिशी, इस शिविर में एकसाथ लगभग 20,000 कांवड़ियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली में 185 कांवड़ शिविर लगा रही है।