दिल्ली में बस में फ्री यात्रा के लिए महिलाएं कैसे अप्लाई करें 'सहेली स्मार्ट कार्ड'?
दिल्ली सरकार ने फ्री बस यात्रा के लिए महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए 'सहेली स्मार्ट कार्ड' जारी करने की घोषणा की है। इसके लिए इच्छुक लोगों को डीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस दौरान एक सहभागी बैंक चुनकर केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी जिसके बाद बैंक यह कार्ड आवेदक के रजिस्टर्ड पते पर भेज देगा।