दिल्ली में बहस के बाद शख्स ने चाकू घोंपकर की पत्नी की हत्या, अपनी कार में छोड़ा शव
राजौरी गार्डन इलाके (दिल्ली) में अपनी 20-वर्षीय पत्नी मान्या की चाकू घोंपकर हत्या करने और उसका शव अपनी कार में छोड़ने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के अनुसार, उसने परिवार के खिलाफ मान्या से शादी की थी और दोनों अपने-अपने घरों में रहते थे। बकौल आरोपी, उनमें एकसाथ रहने को लेकर बहस हुई थी।