दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए NDMC ने पार्किंग शुल्क किया दोगुना
बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने लुटियंस दिल्ली क्षेत्र में पार्किंग शुल्क दोगुना कर दिया है। एनडीएमसी के आदेश के मुताबिक, सड़क पर पार्किंग स्थलों और पार्किंग के लिए मासिक पास धारकों के शुल्क में वृद्धि लागू नहीं की जाएगी। एमसीडी ने पार्किंग शुल्क में अभी कोई वृद्धि नहीं की है।