दिल्ली में भारी बारिश का कहर, नाले में बह गया युवक; दूसरे दिन भी तलाश जारी
दिल्ली के मदनपुर खादर स्थित प्रियंका कैंप में शनिवार को भारी बारिश के दौरान एक 18 वर्षीय युवक तेज़ बहाव वाले नाले में बह गया। सरिता विहार थाना पुलिस, DDMA रेस्क्यू टीम और दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चला रहे हैं। हालांकि, दूसरे दिन भी शख्स का कुछ पता नहीं चल सका है।