दिल्ली में भारी बारिश के दौरान जलमग्न सड़क पर करंट उतरने से शख्स की हुई मौत
दिल्ली में शुक्रवार को भारी बारिश के दौरान जलमग्न सड़क पर करंट उतरने से एक शख्स की मौत हो गई। बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी 'टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड' ने कहा कि शख्स एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के बाद पानी में उतरे करंट की चपेट में आ गया था। बकौल कंपनी, दुकान का मालिक घटना का ज़िम्मेदार है।