दिल्ली में भारी बारिश के बावजूद मिंटो ब्रिज पर पहले जैसा जलजमाव नहीं हुआ: CM रेखा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार रात हुई भारी बारिश के बाद कहा कि जलजमाव के लिए मशहूर हो चुके मिंटो ब्रिज, बारापुला, आईटीओ जैसी जगहों पर इस बार पहले जैसा जलजमाव नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "हमने बार-बार इन जगहों का निरीक्षण किया, वहां काम करवाया...जहां अभी भी जलभराव हो रहा है, उनको भी हम ठीक करेंगे।"