दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के बाहर ठेले पर रखे सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, कैमरे में कैद हुई घटना
द्वारका सेक्टर-21 (दिल्ली) मेट्रो स्टेशन के बाहर खाने के ठेले पर रखे सिलिंडर में विस्फोट हो गया जिसका वीडियो सामने आया है। घटना के समय ठेले के पास कोई मौजूद नहीं था जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एक महिला कार से ठेले में लगी आग का वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी और इसी दौरान धमाका हो गया।