दिल्ली में मामूली कहासुनी के बाद 17 बार चाकू गोदकर की गई जिम मालिक की हत्या
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार रात मामूली कहासुनी के बाद 28 वर्षीय सुमित चौधरी नामक जिम मालिक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि सुमित अपने घर के बाहर बैठा था और तभी 3-4 लड़के आए और उनकी सुमित से कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक, सुमित पर 17 बार चाकू से वार किया गया है।