दिल्ली में मुहर्रम पर कई जगह निकलेंगे जुलूस, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री
दिल्ली पुलिस ने रविवार को मुहर्रम पर निकलने वाले ताज़िया जुलूसों के मद्देनज़र डीटीसी व अन्य सिटी बसों के लिए ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। कनॉट प्लेस/केंद्रीय सचिवालय जाने वालीं बसें रानी झांसी रोड-मंदिर मार्ग-पार्क स्ट्रीट से उद्यान मार्ग पर चलेंगी। अरविंदो मार्ग पर आने वाली बसों को जुलूस के गोली मेथी पहुंचने पर पृथ्वीराज/सफदरगंज रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।