दिल्ली में महिला सवारी को देखकर बस नहीं रोकने पर DTC बस के चालक-कंडक्टर होंगे सस्पेंड: आतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से शिकायत मिल रही थी कि डीटीसी बस के ड्राइवर और कंडक्टर महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकते हैं। उन्होंने कहा, "दिल्ली में बस यात्रा महिलाओं के लिए फ्री है। डीटीसी-कलस्टर बसें अगर महिलाओं के लिए नहीं रोकी गईं तो ड्राइवर और कंडक्टर को सस्पेंड किया जाएगा।"