दिल्ली में युवती से बात करने को लेकर उसके भाई ने साथियों संग युवक को पीटा, हुई मौत
दिल्ली के जगतपुरी में शुक्रवार को 6-7 लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी जिसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल पुलिस, जांच के बाद पता चला है कि युवक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह एक आरोपी की बहन से बात करता था।