दिल्ली में यमुना का जल स्तर 207 मीटर के पार पहुंचा, 1963 के बाद से 5वीं बार हुआ ऐसा
दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर बुधवार को 207.09 मीटर पर पहुंच गया। 'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के हवाले से बताया कि 1963 के बाद से यह पांचवां मौका है जब यमुना 207 मीटर के निशान को पार कर गई। चेतावनी दी गई कि स्तर 207.40 मीटर तक पहुंच सकता है जो तीसरा सर्वाधिक होगा।