दिल्ली में यमुना का जलस्तर आज कम होकर 207 मीटर से नीचे पहुंचा
दिल्ली में पुराने रेलवे पुल के नीचे यमुना नदी का जलस्तर शनिवार को कम होकर 206.47 मीटर पर पहुंच गया। यमुना बीते कुछ दिनों से लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी और इसका जलस्तर कई दिन से 207 मीटर के आसपास था। हालांकि, यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।