दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंचा
बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बताया है कि दिल्ली में पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार को 204.65 मीटर पर पहुंच गया जबकि यहां खतरे का निशान 204.50 मीटर है। विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से लगभग 47,024 क्यूसेक पानी/घंटे व वज़ीराबाद बैराज से 35,130 क्यूसेक पानी/घंटे छोड़ा जा रहा है जिसके कारण जलस्तर में वृद्धि हुई है।