दिल्ली में रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से गंदा काला पानी लेकर CM आवास पहुंचीं मालीवाल
'आप' की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल शनिवार को द्वारका (दिल्ली) विधानसभा क्षेत्र के निवासी एक रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर में आ रहे गंदे काले पानी को बोतल में भरकर मुख्यमंत्री आतिशी के आवास पहुंचीं। उन्होंने सीएम आवास के बाहर गंदा पानी उड़ेलने का वीडियो X पर शेयर कर लिखा, "हाल नहीं सुधारा तो...अगली बार टैंकर भरकर...पानी का छिड़काव होगा।"