दिल्ली में रामलीला का इतिहास है 300 साल पुराना, मुस्लिम शासक ने शुरू की थी परंपरा
दिल्ली में रामलीला का इतिहास करीब 300-साल पुराना है। बहादुर शाह ज़फर ने ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'रामलीला सवारी' की शुरुआत की थी और तब मुगल फौज के हिंदू सैनिक मिलकर रामलीला का मंचन करते थे। गौरतलब है, बाद में इस रामलीला का प्रबंधन श्री रामलीला कमिटी (एसआरसी) ने ले लिया था जो लंबे अरसे से रामलीला करवा रही है।