दिल्ली में राव IAS में 3 छात्रों की मौत के बाद उनके परिजन के लिए ₹10-10 लाख का मुआवज़ा घोषित
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने कोचिंग संस्थान राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी भरने के बाद डूबने से जान गंवाने वाले तीनों छात्रों के परिजन को ₹10-10 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा की है। गौरतलब है, मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार ने एक समिति गठित की है। समिति को 30 दिनों में रिपोर्ट सौंपनी होगी।