दिल्ली में रावण के संग इस बार 'कॉकरोच दहन' भी होगा, रामलीला में बनाया 30 फीट का पुतला
दिल्ली के पीतमपुरा में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का भी दहन होगा। श्री केशव रामलीला समिति के मुताबिक, कॉकरोच गंदगी और मैल का प्रतीक है। समिति ने इसे स्वच्छ भारत और स्वच्छ दिल्ली अभियान से जुड़ी पहल बताया है। अध्यक्ष अशोक गोयल ने राजनीतिक मकसद से इनकार किया।