दिल्ली में राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हुए कैंडल मार्च में लिया हिस्सा
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के विरोध में दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने कैंडल मार्च निकाला जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल हुए। इससे पहले राहुल ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से श्रीनगर में मुलाकात की थी। उन्होंने कहा, "यह घटना भयानक त्रासदी है...आतंकी हमले के पीछे समाज को तोड़ने की मंशा थी।"