दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले CDS अनिल चौहान, 40 मिनट तक चली बैठक
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच रविवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर उनसे मुलाकात की। बकौल रिपोर्ट्स, यह बैठक करीब 40 मिनट तक चली और इस दौरान सीडीएस ने रक्षा मंत्री को विभिन्न ऑपरेशनों की विस्तार से जानकारी दी।