दिल्ली में लव कुश रामलीला के रावण दहन में शामिल होंगे अजय देवगन व करीना कपूर
दिल्ली में 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला के रावण दहन कार्यक्रम में फिल्म 'सिंघम अगेन' की टीम शामिल होगी। लव कुश रामलीला के प्रमुख अर्जुन कुमार ने बताया है कि रावण दहन कार्यक्रम में फिल्म के कलाकारों में अभिनेता अजय देवगन, निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेत्री करीना कपूर का आना तय हो चुका है।