दिल्ली में वोटिंग से पहले मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा- गुंडागर्दी का नाश हो
दिल्ली में बुधवार को वोटिंग से एक दिन पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को परिवार संग कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "हनुमान जी का आशीर्वाद सभी दिल्लीवासियों पर सदा बना रहे। गुंडागर्दी का नाश हो और दिल्ली में शांति और भाईचारा बना रहे।"