दिल्ली में विधायकों की नहीं सुनते अधिकारी, विधानसभा स्पीकर ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव धर्मेंद्र को पत्र लिखा है कि अधिकारी विधानसभा सदस्यों के पत्रों, फोन कॉल व मेसेज का जवाब नहीं दे रहे। उन्होंने मुख्य सचिव को प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, पुलिस व डीडीए को जागरूक करने को कहा है। इसपर 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "पहले बीजेपी इन्हीं अधिकारियों की तरफदारी करती थी।"

Load More