दिल्ली में विधायक अब्दुल रहमान ने AAP से दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी ने मुसलमानों को नज़रअंदाज़ किया
दिल्ली के सीलमपुर से विधायक अब्दुल रहमान ने मंगलवार को 'आप' से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने X पर यह जानकारी देते हुए लिखा, "पार्टी ने सत्ता की राजनीति में उलझकर मुसलमानों के अधिकारों को नज़रअंदाज़ किया। अरविंद केजरीवाल ने हमेशा जनता के मुद्दों से भागकर अपनी राजनीति की।" गौरतलब है कि चुनाव टिकट नहीं मिलने से रहमान नाराज़ हैं।