दिल्ली में वायु गुणवत्ता 8 दिन बाद सुधरकर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंची, AQI हुआ 379
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में 8 दिनों के बाद सुधार हुआ है और यह आज (गुरुवार) 'गंभीर' श्रेणी से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली में आज ज़्यादातर जगहों पर एक्यूआई 379 दर्ज किया गया। हालांकि, जहांगीरपुरी, वज़ीरपुर, मुंडका और अशोक विहार समेत कई इलाकों में एक्यूआई 400 से ऊपर रहा जो 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है।