दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब होने के चलते JNU ने प्रत्यक्ष कक्षाएं कीं स्थगित
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की सभी कक्षाएं 22 नवंबर तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक रूप से उच्च स्तर पर पहुंच गया है जिससे स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।