दिल्ली में सीएम आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा को उतारा, कालकाजी से दिया टिकट
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को उतारा है। कांग्रेस ने कालकाजी विधानसभा सीट से अलका लांबा को टिकट दिया है जहां से 'आप' ने सीएम आतिशी को प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है, 2014 में कांग्रेस छोड़कर 'आप' में जाने के बाद 2019 में अलका दोबारा कांग्रेस में लौट आई थीं।