दिल्ली में स्कॉर्पियो से कुचले गए युवक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने
द्वारका (दिल्ली) में नाबालिग द्वारा चलाई जा रही स्कॉर्पियो से कुचले गए बाइक सवार साहिल धनेशरा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, युवक की मौत अत्यधिक खून बहने के कारण हुई। रिपोर्ट में खोपड़ी के नीचे खून का थक्का जमने, सिर के बाईं ओर फ्रैक्चर, फेफड़ों को नुकसान पहुंचने और मस्तिष्क में सूजन का ज़िक्र है।