दिल्ली में स्कूल जा रहा 7 वर्षीय बच्चा मेनहोल में गिरा, गत्ते से ढका गया था सीवर

दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में शुक्रवार को स्कूल जा रहा 7 वर्षीय बच्चा सीवर में गिर गया। बच्चे की मां के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। दरअसल, मेनहोल को ढक्कन के बजाय प्लाइबोर्ड से ढका गया था और कार से उतरते ही बच्चे का पैर प्लाइबोर्ड पर पड़ा और वह टूट गया।

Load More