दिल्ली में सीजेआई चंद्रचूड़ के आवास पर गणेश पूजा में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर आयोजित गणेश पूजा में शामिल हुए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान गणेश की आरती करते हुए नज़र आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर आने पर सीजेआई ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।

Load More