दिल्ली में सीज़न का पहला हीट स्ट्रोक केस आया सामने, 105°F बुखार में भर्ती हुआ 24 वर्षीय छात्र
पश्चिम बंगाल के 24-वर्षीय युवक को ट्रेन से राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा के दौरान हीट स्ट्रोक पड़ने के बाद गुरुवार को दिल्ली के आरएमएनएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक को 105°F के तेज़ बुखार के साथ लाया गया और वह होश में नहीं था। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए इमर्शन कूलिंग ट्रीटमेंट शुरू किया है।