भाई दूज से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार को सोना ₹500 सस्ता होकर ₹1,46,400 प्रति 10 ग्राम पर आ गया जबकि चांदी की कीमत ₹1,92,500 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी स्पॉट गोल्ड करीब 1% गिरकर $4,113.55 प्रति औंस पर पहुंच गया।