लगातार तीसरे दिन टूटे सोने के दाम, ₹900 सस्ता हुआ गोल्ड
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, डॉलर की मज़बूती और कमज़ोर ग्लोबल ट्रेंड्स के चलते दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमत ₹900 घटकर ₹1,54,000 प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं, चांदी की कीमत राष्ट्रीय राजधानी में 2.42 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत ₹1,500 घटकर ₹1,54,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।