दिल्ली में सोमवार को दर्ज किया गया इस सीज़न का सबसे ठंडा दिन
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 21.6°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2°C कम है जबकि न्यूनतम तापमान 8.2°C रहा। इससे पहले 18 नवंबर को सबसे कम अधिकतम तापमान (23.5°C) दर्ज किया गया था।