दिल्ली में सार्वजनिक शौचालय में बोरे में मिली महिला की लाश, शरीर पर बने 6 टैटू से हुई पहचान
दिल्ली के अशोक विहार इलाके में शनिवार को एक सार्वजनिक शौचालय में बंद बोरी में एक 22-वर्षीय महिला का शव मिला। महिला के शरीर पर 6 टैटू बने थे जिसके ज़रिए पुलिस ने उसकी शिनाख्त की। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए 50 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया जिसने हत्या करने का जुर्म कबूल किया है।