दिल्ली में सूरज ढलने के बाद पार्कों में एंट्री सख्त, नाबालिग से गैंगरेप के बाद आया फैसला
कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17-वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप किए जाने के बाद दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए) ने सूरज डूबने के बाद पार्कों में चुनिंदा गेटों से ही एंट्री की इजाज़त दी है। साथ ही सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दिए हैं। डीडीए ने और CCTV कैमरे-लाइट्स लगाने और रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश दिए।