दिल्ली में सेल्फ-डिफेंस टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, प्रिंसिपल ने नहीं सुनी शिकायत
शुक्रवार को दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में एक सेल्फ-डिफेंस टीचर ने 11-वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ की है। बच्ची ने पिता को बताया कि शिक्षक ने उसे गलत तरीके से छुआ था और धमकाया भी था। उसके पिता के मुताबिक, स्कूल प्रिंसिपल से मामले की शिकायत और कार्रवाई की मांग करने पर उन्होंने आरोपी का साथ दिया।