दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर ड्रोन सहित अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर लगा बैन
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनज़र दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने 2-16 अगस्त तक दिल्ली में पैराग्लाइडर्स, पैरा मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बलून, पैरा जंपिंग और ड्रोन पर प्रतिबंध लगा दिया है। कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर तैयारियों का जायज़ा लिया।