दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम में 1,000+ किसानों को किया गया आमंत्रित
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ-साथ दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम के लिए 1,000 से अधिक किसानों को दिल्ली में आमंत्रित किया है। पीएम-किसान सम्मान निधि योजना और पीएम फसल बीमा योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं के आमंत्रित लाभार्थी 15 अगस्त को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगे।