दिल्ली में सचिवालय व सिविल लाइंस तक पहुंचा यमुना का पानी, बढ़ा बीमारियों का खतरा
दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और यमुना नदी का पानी बढ़ने से शहर के सिविल लाइंस इलाके, दिल्ली सचिवालय व वासुदेव घाट के आसपास के इलाके डूब गए हैं। इससे बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। गुरुवार को लोहा पुल पर सुबह 11 बजे-दोपहर 12 बजे के बीच यमुना का जलस्तर 207.47 मीटर पर पहुंच गया।