दिल्ली में सड़क पर पानी भरने से गेट में उतरे करंट की चपेट में आकर छात्र की हुई मौत
दिल्ली के पटेल नगर में सोमवार को बारिश के बाद सड़क पर पानी भरने से गेट में उतरे करंट की चपेट में आकर एक 26-वर्षीय छात्र की मौत हो गई। वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, "उस बच्चे (मृतक) के मां-बाप को क्या जवाब मिलेगा? सड़क पर चलने से मौत हो गई, सॉरी?"