दिल्ली में सत्ता में आने पर जारी रखेंगे मुफ्त बिजली, पानी और बस यात्रा: BJP नेता
बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सोमवार को एलान किया कि दिल्ली में बीजेपी के सत्ता में आने पर 'आप' की मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिए बस यात्रा की सुविधा को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा, "सत्ता में आने के बाद बीजेपी इसे पहले से बेहतर तरीके से लागू करेगी और जनता के नए वर्गों तक...इसका विस्तार करेगी।"