दिल्ली में सभी बोरवेल के लिए वॉटर मीटर होंगे अनिवार्य, इस्तेमाल के आधार पर लिया जाएगा शुल्क
दिल्ली सरकार द्वारा तैयार की जा रही एक नई नीति के तहत दिल्ली में सभी घरेलू व कमर्शियल बोरवेल पर वॉटर मीटर लगाने होंगे और यूज़र्स से उनके द्वारा निकाले गए भूजल की मात्रा के आधार पर शुल्क वसूला जाएगा। बकौल अधिकारी, इसका ड्राफ्ट तैयार किया गया है। हालांकि इसके लिए अभी तक कोई रेट तय नहीं किया गया है।