दिल्ली में सरकारी काम में हुई देरी तो अधिकारियों पर लगेगा ₹5,000 तक का जुर्माना

दिल्ली सरकार ने सरकारी सेवाओं में देरी/लापरवाही रोकने के लिए नया कानून अधिसूचित किया है। इसके तहत तय समय-सीमा में काम पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों पर रोजाना ₹250 और अधिकतम ₹5,000 तक जुर्माना लगाया जा सकेगा। पर्याप्त आधार के बिना आवेदन खारिज करने पर भी ₹250-5,000 तक एकमुश्त जुर्माना लगेगा। नागरिक ऑनलाइन आवेदन और उसका स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे।

Load More