दिल्ली में सहकर्मी की हत्या करने वाले को 24 साल बाद बिहार से किया गया गिरफ्तार
दिल्ली के उत्तम नगर में एक फैक्ट्री में एक कर्मचारी की हत्या करने के आरोपी को 24 साल बाद बिहार के नालंदा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी साकेंद्र कुमार ने तीन अन्य लोगों संग मिलकर वर्ष 2000 में अपने सहकर्मी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी।