दिल्ली में हुए हादसे के बाद पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान की भी हुई जांच, पाई गईं खामियां
दिल्ली में हुए हादसे के बाद पटना में कोचिंग संस्थानों की जांच के आदेश दिए गए हैं और इसी क्रम में मंगलवार को शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर 'खान जीएस रिसर्च सेंटर' की भी जांच हुई। एबीपी न्यूज़ के मुताबिक, उनके कोचिंग में कम जगह में ज्यादा छात्रों को पढ़ाने व आग से सुरक्षा के मानकों में कमियां मिलीं।