दिल्ली में होगी 2,346 होमगार्डों की नियुक्ति, LG ने दिए निर्देश
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने 2,346 होमगार्डों की तत्काल नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है। साथ ही, उप-राज्यपाल ने उम्मीदवारों की स्वास्थ्य जांच के लिए एक हफ्ते के अंदर चिकित्सा शिविर आयोजित करने का भी निर्देश दिया है। ये सभी 2,346 उम्मीदवार अपनी शारीरिक माप और दक्षता परीक्षा (पीएमईटी) व लिखित परीक्षा पास कर चुके हैं।