दिल्ली में होगा दीपोत्सव का आयोजन, यमुना तट पर जलाए जाएंगे 3.50 लाख से अधिक दीये
दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास पुनर्विकसित वासुदेव घाट पर 13 नवंबर 2024 की शाम को दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान यमुना तट पर 3.50 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे और भव्य ड्रोन व लेज़र शो का भी आयोजित किया जाएगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित यमुना आरती में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना शामिल होंगे।